गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी, गाजियाबाद यू0पी0 कैडर 2003 बैच की आई0ए0एस0 अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी को विद्युत क्षेत्र में जी फाईलस गवर्नेन्स पुरस्कार दिल्ली में दिया गया। यह पुरूस्कार के.जे. अलफोन्स, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन भारत सरकार, विदेश राज्यमंत्री जनरल वी0के0 सिंह तथा पूर्व केबिनेट सचिव ए0के0 सेठ द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में 14 अवार्ड प्रदान किये गये जिनमें देश भर से 8 आई0ए0एस0 अधिकारियों, 4 आई0पी0एस0 अधिकारियों, एक फोरेस्ट सर्विस और एक रेवेन्यु सर्विसेज अधिकारियों को प्रदान किये गये।
जिलाधिकारी, गाजियाबाद श्रीमती रितु माहेश्वरी के केस्को में एम0डी0 के पद पर कार्यरत रहते हुए कम्पनी 30 प्रतिशत घाटे से ऊभर कर उनके अथक प्रयासों के कारण प्रगतिशील स्थिति में पहुंच गयी। उनके द्वारा बिजली चोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर बिजली चोरों पर अंकुश लगया गया साथ ही मीटर के साथ छेड़छाड़ करने वालो पर भारी अर्थदण्ड लगाते हुए ग्राहको को विद्युत बिल का भुगतान सही समय पर देने के लिए प्रेरित किया गया। जिसके प्रभाव से केस्को के वितरण घाटे में एक प्रतिशत तक की कमी आई, जिससे लगभग 1.85 अरब रूपये के नुकसान को बचाया जा सका।
श्रीमती रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा वर्ष 2015 में ‘‘ऊर्जा मित्र‘‘ नामक मोबाईल ऐप लाॅन्च किया गया, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली के शट-डाऊन एवं बे्रक-डाऊन की पूर्व सूचना उपभोक्ता के मोबाईल पर सीधे मैसेज के माध्यम से पहुॅच जाती है। उनके द्वारा विद्युत की आपूर्ति प्रणाली को और अधिक आधुनिक एवं मजबूत बनाने हेतु विद्युतीकरण में तकनीकी उन्नयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए हाई-टेक मीटर, तारों, ट्रांसफाॅर्मर आदि को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।




0 comments:
Post a Comment