गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन कलैक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि मेरे द्वारा माह मे 10 निरीक्षण किये गये, निरीक्षण मे अनुपस्थित पाये जाने पर लगभग 10 डाक्टर का एक दिन का वेतन भी काटने के भी निर्देश जारी किये गये है। जनपद में 89 प्रतिशत पूर्ण टीकारण किया गया है मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि एम्बूलेन्स की खराब स्थिति को तत्काल ठीक कराये।
पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि 14 वें वित्त आयोग की 94.28 प्रतिशत धनराशि व्यय की जा चुकी है। समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद गाजियाबाद में 64 विवाह कराये जा चुके है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नगर निगम के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष विवाह नही कराये जा रहे है। मुख्य विकास अधिकारी नगर निगम से कडी नाराजगी व्यक्त की।
नगर पालिका पतला में लक्ष्य के सापेक्ष एल0ई0डी लाईट न लगाये जाने पर अधिशासी अधिकारी, पतला का वेतन रोकने के सम्बन्धित को निर्देश दिये तथा अधूरे निर्माण कार्यो की कम प्रगति पर प्रोजेक्ट मैनेजर यूनिट-31 व 28 का स्पष्टीकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारी से जानकारी ली जिस पर सेतु निगम के अधिकारी ने बताया कि 17 नवम्बर 2018 से एन0जी0टी0 द्वारा प्रतिबन्धित पुल पर निर्माण कार्यो पुनः कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। मण्डोला में भूमि अध्यापित नही हुयी है। गाजियाबाद मे सीवरेज का सर्वेक्षण दो दिन मे पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बेशिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि से पूछा कि बच्चों की यूनिफोर्म वितरण में जूतो में समस्या आ रही है बच्चों का उचित नाप नही भेजा गया है। गन्ना विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि किसानो की चीनी मूल्य का 150 करोड का भुगतान कर दिया गया हैं । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पारदर्शी किसान योजना में किसानो का शतप्रतिशत पंजीकरण किया जा चुका है साथ ही ऋणमोचन मे 412 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनका निस्तारण कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि जनपद गाजियाबाद की 13808 लाभार्थियों की कार्य योजना स्वीकृत हो गयी है, लक्ष्य 2000 के सापेक्ष 1430 आवासो पर कार्य चल रहा है। 632 पूर्ण किये जा चुके है। जीओ टैगिग 05 दिसम्बर 2018 से आरम्भ कर दी गयी है।
बैठक में अपर नगर आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला वन अधिकारी, अर्थ एवं साख्याकि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एक्स0ई0एन0 पी0डब्लू0डी व जल निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment