गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) कलेक्टेªट सभागार में विदेश राज्य मंत्री वी0के0 सिंह अल्प संख्यक अधिकार दिवस में आये विभिन्न समुदाय के व्यक्तियों को सम्बोधित किए।
उन्होने बताया कि 18 दिसंबर .2018 को अल्प संख्यक अधिकार दिवस संयुक्त राष्ट्रय संघ द्वारा पूरे विश्व में मनाया जाता है। समाज के कुछ समुदायों की संख्या अल्प होने के कारण जैसे मुस्लिम, जैन, सिख, पारसी, बोेैद्व, ईसाई इत्यादि अल्प संख्यक कहलाये जाते है। इनके शैक्षिक सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दिया जाता है। संशोधित शासनादेश के अनुसार 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अल्प संख्यक छात्र-छात्राओं को छात्र वृत्ति दी जाती है। उप निदेशक अल्प संख्यक कल्याण अमृता सिंह ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में 518 मस्जिद व तकिया है। मस्जिद ईदगाह 118 है 2 दरगाह है वक्फअलल 5 है तथा 4 इमामबाडे है। कार्यक्रम में आये समाज सेवी याहिया कुरैशी द्वारा मंत्री जी के सामने जनपद में अल्प संख्यक शिक्षण संस्थान बनाये जाने की मांग की। इस पर उप निदेशक अल्प संख्यक कल्याण ने कहा कि जनपद में पहले से ही दो शैक्षिक हब अल्प संख्यक कल्याण योजना के तहत बनाये जा रहे है। प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत क्लस्टर्स की योजना भूमि अभाव के कारण परवान नही चढ पा रही है। इसके लिए 5-5 गांव में क्लस्टर्स बनाये जा सकते है। उप निदेशक अल्प संख्यक कल्याण ने मंत्री जी को बताया कि जल्द ही हमारा ई गवर्नैस पोर्टल संचालित हो जायेगा उस पर शिकायते अपलोड की जा सकती है।
इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि सरकार की मंशा है सबको समान अधिकार मिले मदरसों का आधूनिकीकरण किया जाये। और उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा की मुख्य धारा से जोडा जाये। शिक्षा की सुविधाये ज्यादा मिलेगी तो जनपद का अच्छा विकास होगा। पूरा हिन्दुस्तान एक है। पूरा भारत एक है वर्तमान में सरकार द्वारा जो भी इमारतें निर्माणाधीन है उनकी सब मिलकर अच्छी देखभाल करें जिससे शिक्षा के तौर पर समाज को इसका फायदा हो और सबका इक्ट्ठा विकास हो। उन्होने उप निदेशक समाज कल्याण से कहा कि प्रत्येक 6 माह में अल्प संख्यक कल्याण बोर्ड की बैठके करायी जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अनीस अहमद खान, नबाव अली, एवं श्री अली, मजर हसन नक्बी, सेवा निवृत्त जिला अल्पसंख्यक कल्ल्याण अधिकारी और अल्प संख्यक समुदाय के एस0पी0 सिंह व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अफजल सैफी एवं याहिया कुरैशी समाज सेवी द्वारा किया गया।



0 comments:
Post a Comment