गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना भोजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात समय करीब 9ः40 बजे फरीद नगर गेट के सामने से जिला बदर का अभियुक्त कोर्ट अवहेलना के मामले में गिरफतार किया गया हैं।
पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय श्रीमान अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), गाजियाबाद के आदेश 8 जून 2018 के द्वारा अभियुक्त ओमपाल उर्फ पप्पू पुत्र नगीना निवासी गा्रम अतरौली, थाना भोजपुर, गाजियाबाद को जनपद की सीमा से 6 माह के लिये बाहर रहने (जिला बदर) के आदेश पारित किये गये थे तथा आदेश की तामील विधिवत कराई गई थी।
अभियुक्त ओमपाल के जिला बदर की अवधि 8 दिसंबर 2018 तक की थी, किन्तु उसके द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर जनपद की सीमा में रहना पाया गया। इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 734/18 धारा 3/10 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गुण्डा एक्ट में वांछित ओमपाल पर थाना पिलखुआ और भेजपुर में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज है।



0 comments:
Post a Comment