स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के प्रथम दिन नगर आयुक्त ने फिर किया औचक निरीक्षण
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शुक्रवार की प्रातः 7.00 बजे नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह ने फिर से कविनगर, विजयनगर एवं सिटी जोन के विभिन्न क्षेत्रों की साफ-सफाई एवं कविनगर व विजयनगर जोन के ओ0डी0 प्वाईन्टों का औचक पिरीक्षण किया ।
सर्वप्रथम नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा ठाकुर द्वारा से दुधेश्वरनाथ मन्दिर के सामने से होते हुए विजयनगर जोन को जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। मन्दिर के बाहर कुछ जगह गन्दगी व्याप्त थी जिसके लिये क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक श्री अशोक कुमार को दूरभाष पर निर्देशित किया गया कि तत्काल क्षेत्र की समुचित साफ-सफाई कराकर कूडे का उठान भी करा लिया जाये।
तदोपरान्त नगर आयुक्त द्वारा विजयनगर जोन के विभिन्न क्षेत्रों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समस्त क्षेत्रों में सफाई का कार्य किया जा रहा था तथा ओ0डी0 प्वाईन्टों के निरीक्षण के समय कोई भी महिला/पुरूष खुले में शौच करते हुए नहीं पाये गये।
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के समय न्यू विजयनगर सै0-9 अन्तर्गत उत्सव भवन के पास त्रिरूपति मेडिकल स्टोर के मालिका द्वारा सडक पर गन्दगी फैला रखी थी जिस पर नगर आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक द्वारा सम्बन्धित मेडिकल स्टोर के मालिक से रू. 5000/- का जुर्माना वसूलने हेतु नोटिस निर्गत किया गया।
ओ0डी0 प्वाईन्टों के निरीक्षण के समय विजयनगर जोन अन्तर्गत सै0-9 स्थित उत्सव भवन के आस-पास खुले में शौच करने वालों को रोकने हेतु श्री ओम प्रकाश, कर अधीक्षक की डयूटी लगायी गयी थी परन्तु मौके पर कर अधीक्षक नहीं मिले। कर अधीक्षक से मोबाईल द्वारा सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया किन्तु उनके द्वारा मोबाईल पिक नहीं किया गया। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त द्वारा श्री ओम प्रकाश कर अधीक्षक(विजयनगर) का स्पष्टीकरण मांगा गया।
कविनगर जोन अन्तर्गत विवेकानन्द नगर में जहाॅ झुग्गी-झोपडी वाले रहते हैं। उक्त क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कर्मचारी साफ-सफाई करते हुये पाये गये तथा कोई भी महिला/पुरूष खुले में शौच करते हुए नहीं पाया गया। उक्त क्षेत्र में नगर निगम द्वारा रखे बायोडस्टर का भी निरीक्षण किया गया जिसका स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्णरूप से प्रयोग किया जा रहा था। नगर आयुक्त द्वारा जोनल प्रभारी (कविनगर) व क्षेत्रीय सफाई निरीक्ष को निर्देशित किया गया कि उक्त बायोडस्टर की नियमित रूप से प्रतिदिन साफ-सफाई की जाये।
कविनगर जोन अन्तर्गत चिरंजीव विहार रेलवे फाटक रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उक्त क्षेत्र में अत्याधिक गन्दगी व्याप्त थी तथा जगह-जगह कूडे के ढेर लगे थे। नगर आयुक्त द्वारा कडा रूख अपनाते हुए प्र. नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित क्षेत्रीय सफाई नायक श्री महेन्द्र पाल का तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत किया जाये तथा क्षेत्र की अविलम्ब साफ-सफाई करा दी जाये।
निरीक्षण के समय नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह के साथ अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जोनल प्रभारी विजयनगर हरिकिशन गुप्ता, नरेन्द्र यादव विजयनगर, क्षेत्रीय अवर अभियन्ता (जल) अजय कुमार, क्षेत्रीय का. सफाई निरीक्षक, सुनील कुमार व श्मेश प्रताप सिंह तथा क्षेत्रीय सफाई नायक उपस्थित रहें।




0 comments:
Post a Comment