निशानेबाज छात्र तरुण सिंह।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) आईटीएस कॉलेज के बीबीए के छात्र ने आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए और परिवार और कालेज का नाम रोशन किया है। तरुण सिंह नाम के इस छात्र ने इस प्रतियोगिता में 21वें स्थान प्राप्त किया है।
जानकारी के अनुसार 23 जनवरी से 29 जनवरी तक लखनऊ नादरगंज की शूटिंग रेंज में आयोजित 41 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में तरुण सिंह ने 177पीप सिट एयर राइफल से 10 मीटर रेंज में शानदार निशाना लगा कर 21 स्थान प्राप्त किया है। तरुण ने 400 में से 352 अंक हासिल कर इस स्थान को प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
आईटीएस के खेल अधिकारी आरएस चावला ने बताया कि तरुण ने केवल 3 माह की तैयारी के दौरान इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर और उसे तैयारी का समय मिलता तो और बेहतर प्रदर्शन कर सकता था। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि वह आगे एक अच्छा निशानेबाज बनेगा। कालेज के यूजी कैम्पस की निदेशक डॉ विद्या सेखरी, उप प्रधान अध्यापिका नेंसी शर्मा व अन्य शिक्षकों ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



0 comments:
Post a Comment