साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) डी ए वी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद में तीन दिवसीय बाल-उत्सव में आज कक्षा नर्सरी एवं के.जी. के बाल कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परचम लहराया। गायत्री मंत्र की स्वर लहरियें के आलोक में मुख्य अतिथि श्री आर.के. सेठी - कोषाध्यक्ष डी.ए. वी. कॉलेज प्रबंधकर्ति समिति, नई दिल्ली एवं मेनेजर डी.ए. वी. साहिबाबाद ने दीप पर्वजलित कर कार्यक्रम का शुभआरम्भ किया। उलेखनीय है कि लगभग 700 बाल प्रतिभाओं ने अतुल्य प्रेरणा विषय पर नृत्य-नाटिका द्वारा समाज को प्रेरक सन्देश दिया। नन्हें कलाकारों ने अपने भाव-मुद्राओं एवं कोमल-कान्त स्पंदन से दर्शक-दिर्घ में उपस्थित अतिथियों तथा लगभग 1500 से अधिक अभिभावकों को रोमांचित कर दिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री वी. के. चोपड़ा जी ने मुख्य अतिथि श्री आर.के. सेठी जी एवं अभिभावकों का अभिनन्दन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि प्रेरणा मनुष्य को निश्चित उद्देश्य तक पहुंचा ने में सहायक है बाल्यकाल से ही मनुष्य छोटी छोटी प्रेरणाओं से अपने जीवन को आकार प्रदान करने हेतु सतत प्रयत्न शील रहते हैं, प्रत्येक व्यक्ति वशिष्ठ है आवश्कयता है उसे पहचान कर मुखरित करने की। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल उपयुक्त समय है जब हम बच्चों की प्रतिभा को प्रखर कर उचित मंच प्रदान कर सकते हैं और तभी ये विद्यार्थी समाज को नई सोच प्रदान करते हुए भविष्य को संवार सकेंगे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बाल कलाकारों के कलात्मक सौन्दर्य की सराहना की । कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गुब्बारों पर सन्देश अंकित क्र अनंत अम्बर तक विचारों को प्रसारित करने का प्रयास किया गया।



0 comments:
Post a Comment