गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज ग्राम सिकन्दरपुर में निर्माणाधीन हिण्डन एयरपोर्ट के निर्माण कार्यो का विभागीय अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण किया। सर्व प्रथम जिलाधिकारी द्वारा हिण्डन एयर पोर्ट के लिए प्रवेश रोड का निरीक्षण किया गया। आवास विकास परिषद से आये अधीक्षण अभियन्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रवेश रोड 30 मीटर की है जिसपर डिवाईडर बनाने हेतु बजट की मांग की गयी है।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता को निर्देशित किया कि जितना डेªन एवं अन्य कार्यो के लिए जगह छोड़कर सड़क के दोनों और 3-3 मीटर ग्रीन बैल्ट के लिए जगह छोडते हुये नगर निगम द्वारा सौन्र्दीयकरण का कार्य कराया जाये। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सड़क के किनारें खजूर के पेंड लगवाये और स्लेब के 1.5 मीटर बाग चैकोर आकृति में छोटा बगीचा विकसित कराये। साथ ही रोड के किनारे आधा मीटर जगह छोडते हुये 2.5 मीटर में घास लगवाये। जिलाधिकारी ने हिण्डन एयरपोर्ट के प्रवेश रोड पर छोटे व बडे साकेतिक बोर्ड लगवाने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने हिण्डन एयरपोर्ट टर्मिनल का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होने भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण के अधिकारियों से टर्मिनल में चल रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की। जानकारी में उन्होने पाया कि फाल्स सीलिगं का कार्य प्रगति पर तथा ग्लेसिंग का कार्य चल रहा है। विमान पत्तनम प्राधिकरण के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सिविल वर्क में टाॅयलेट निर्माण कार्य छोडकर बाकी कार्य पूर्ण किये जा चुके है। तथा बिल्डिंग में ंशीशे लगाने का कार्य आरम्भ होने वाला है जिसके लिए आदेश दे दिये गये है। उन्होने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि टर्मिनल के कार्य में 228 श्रमिक लगे है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि टर्मिनल को संचालित करने की दृष्टिगत रखते हुये समस्त आवश्यक कार्य 20 फरवरी 2019 तक पूर्ण कराये। इसके लिए अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य समाप्त कराना सुनिश्चित करे।
विधुत कार्य का भौतिक निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विधुत से जानकारी प्राप्त की। अधीक्षण अभियन्ता विधुत ने जिलाधिकारी को बताया कि विधुत पोल खडे कर दिये गये है। ग्राउडिंग का कार्य चल रहा है केबिन, अर्थिग एवं ट्रान्सफार्मर का स्थान बनते ही सारे कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण करा लिये जायेगे। जिलाधिकारी ने मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि हिण्डन एयरपोर्ट के प्रवेश रोड के आस-पास की जगहों पर दोनों तरफ पोैधे रोपित करने का कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण कराये जिससे हिण्डन एयरपोर्ट को सुन्दर व स्वच्छ बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को एयरपोर्ट से लगे तालाब के पानी निकासी के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि पानी निकासी व डेªन की समस्याओं को एयरपोर्ट अर्थोटी के अधिकारियों के साथ बैठकर 15 फरवरी तक शीघ्र निस्तारित कराये। जिससे डेªन में आ रही समस्याओं का निदान हो सके और एयरपोर्ट संचालित हो सके।
निरीक्षण में एयरपोर्ट अर्थोटी आॅफ इण्डिया के अधिकारी, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता विधुत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment