नयी दिल्ली । कांग्रेस की सर्वोच्च नीति-निर्धारक इकाई कार्यसमिति की 26 फरवरी को अहमदाबाद में बैठक होगी जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया जायेगा।
पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में देश की ताजा राजनीतिक स्थिति तथा आम चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। इससे पूर्व श्री गांधी सात फरवरी को महासचिवों तथा प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्षों तथा कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के साथ भी नौ फरवरी को चुनाव तैयारियों पर विचार-विमर्श किया था।



0 comments:
Post a Comment