गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने जिला खनिज फाउन्डेसन न्यास के शासी परिषद की बैठक आयोजित की। बैठक में जिला खनन अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि जिला खनिज फाउन्डेसन न्यास में 2,06,99,723.00 धनराशि उपलब्ध है। इसका 60 प्रतिशत अर्थात 1,24,19,834.00 धनराशि पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण स्वास्थ्य देखभाल, प्राथमिक शिक्षा, महिला व बाल कल्याण, व्योवृद्व एवं निशक्त लोगो के कल्याण, कौशल विकास व स्वच्छता पर व्यय की जायेगी तथा 40 प्रतिशत 82,79,888.00 की धनराशि भौतिक अवसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा व जल विभाजक विकास व प्रशानिक एवं अवस्थापना सुविधा में व्यय की जायेगी।
बैठक में प्राईमरी व जुनियर हाई स्कूल मंे मिट्टी भराई, बच्चों के मनोरंजन के साधन जैसे झूले तथा कम्प्यूटर व इन्टरनेट सुविधा के संबंध में विचार विमर्स के उपरान्त यह निर्णय लिया गया कि इन कार्यो की लोक निर्माण विभाग से जांच कर आकंलन प्राप्त करे। लोक निर्माण विभाग से आख्या प्राप्त हो चुकी है। हिन्द मीरपुर से बदरपुर मार्ग के मरम्मत का कार्य के संबंध में उप जिलाधिकारी लोनी व अधीशासी अभियन्ता से संयुक्त रूप से सूचना मांगी गयी थी। सूचना अभी प्राप्त नही हुई है।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 10 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भौतिक उन्नेयन हेतु निर्माण कार्य कराया जाये जिसके लिए धनराशि बेसिक शिक्षाधिकारी को उपलब्ध करायी जाये। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि एस0एम0सी0 के माध्यम से स्कूलों में निर्माण कार्य कराये जाते है। इसके अतिरिक्त ग्राम अटौर में स्टेडियम की सडक को सी0सी0 रोड में तथा लतीफपुर तिबडा में रजबाहें के पुल से प्राथमिक विद्यालय का चैडीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाये। स्वच्छता के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी एक गांव में लिक्विड वैस्ट मेनिजमेन्ट हेतु प्लान्ट लगाया जाये और विकास खण्ड स्तर पर अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु प्लान्ट लगाया जाये। बैठक में पंचायती राज अधिकारी द्वारा गांव में पुस्तकलय की स्थापना हेतु मांग की गयी। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज अधिकारी से कहा कि वे जिला कार्यक्रम अधिकारी से समन्वय कर महिला व बाल कल्याण के अन्तर्गत सेैनिट्री नेपकिन की व्यवस्था ग्रामीण महिलाओ व किशोरियों हेतु करें व इस सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम भी किये जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जिला खनन अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि व स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment