नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान के नये सौदे में कीमत घटने आैर जल्दी आपूर्ति होने के मोदी सरकार के दावों को खारिज करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर आरोप लगाया कि नया सौदा उद्योगपति अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाने के लिए किया गया ।
श्री गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मीडिया में कागजातों के अनुसार वार्ता प्रक्रिया के दौरान विशेषज्ञों ने नये सौदे में विमानों की कीमत 55 प्रतिशत बढ़ने और विमानों की आपूर्ति 10 सालों में होने की बात कही है। इनसे विमानों की कीमत घटने और समय पूर्व आपूर्ति होने के सरकार के दावों खारिज हो गये हैं। नये सौदे से विमानों की कीमतें बढ़ेगी और आपूर्ति 10 सालों में होगी।
उन्होेंने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल विमानों के नये सौदे में राष्ट्र की सुरक्षा, रक्षा सौदों की प्रक्रिया को अनदेखा करते हुए भ्रष्टाचार किया है आैर एकमात्र कारण उद्याेगपति अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “ मेरा आरोप प्रधानमंत्री पर है। उन्होेंने 30 हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है।



0 comments:
Post a Comment