गोड्डा । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर वायुसेना की हवाई हमले की विश्वसनीयता को लेकर राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं की ओर से उठाये जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं उनके समय में पाकिस्तान देश के जवानों के सिरकटे शव वापस भेजता था जबकि अब उसको 48 घंटे में विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करना पड़ा है।
श्री शाह ने आज यहां संथाल परगना क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल बाबा एंड कंपनी हवाई हमले पर सवाल उठ रहे है लेकिन किसी को भी पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए ताकि उन्हें पता चल सके कि क्या उनके देश के लोग हंस रहे थे या रो रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “जब अभिनंदन पाकिस्तान की धरती पर उतरा तो देश के लोग चिंतित थे कि आगे क्या होगा क्योंकि इससे पहले पाकिस्तान हमारे जवानों के सिरकटे शव वापस भेजता था।



0 comments:
Post a Comment