साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) साहिबाबाद क्षेत्र में होली का त्यौहार एवं लोकसभा के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एक फार्म हाउस में पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के निवासियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसपी सिटी एवं सीओ साहिबाबाद ने भाग लिया ,जिसमें लोगों से होली का त्यौहार शांतिपूर्ण बनाने एवं लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न कराने व ज्यादा से ज्तयादा मतदान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट एसपी सिटी श्लोक कुमार ने लोगों से कहा कि वे जिला पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा अपराधी तत्वों की जानकारी उन्हें दें। पुलिस प्रशासन अपराधियों के मंशूबों को ध्वस्त करने में पूरी तरह सक्षम है। सीओ बॉर्डर डा. राकेश मिश्र ने होली को मिलजुल कर मनाने तथा जबरजस्ती रंग आदि को किसी को न लगायें। होली का त्यौहार आपसी सदभाव का होता है उसे बनाये रखें। इस बैठक में एसएचओ साहिबाबाद जेके सिंह, क्षेत्रीय पार्षद एवं इलाके के सभ्रांत लोगों मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन- ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिये प्रचार समग्री लिये हाथ में ।



0 comments:
Post a Comment