गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सक्रिए राजनीति में उतरने के बाद अब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के सियासी मैदान में एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। यूपी के मुरादाबाद के बाद अब गाजियाबाद में राबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें उनसे गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है।
गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास एक पोस्टर लगा है। गाजियाबाद यूथ कांग्रेस के इस पोस्टर में लिखा हुआ है, ‘गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार’। पोस्टर के एक हिस्से में युपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी हुई है।
हाल ही में, मुरादाबाद में भी एक पोस्टर लगा था। पोस्टर में लिखा हुआ था कि रॉबर्ट वाड्रा जी, मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है। उस पोस्टर में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीरें भी लगी हुई थी।
बताते चलें कि हाल ही में वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए संकेत दिया था कि वह राजनीति से जुड़ने को इच्छुक हैं। वर्षों की सीख और अनुभव यूं बेकार नहीं जाना चाहिए और इसे बेहतर इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए।



0 comments:
Post a Comment