नयी दिल्ली । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 95 लोकसभा सीटों के लिए आज औसतन 64.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
चुनाव आयोग ने यहां बताया कि हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। सर्वाधिक 76.43 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ जबकि सबसे कम 45.28 प्रतिशत जम्मू कश्मीर में हुआ। मणिपुर में 76.15 प्रतिशत तथा असम में 76.14 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
पुड्डुचेरी में 75.15 प्रतिशत, छत्तीसगढ में 71.34 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.50 प्रतिशत, तमिलनाडु में 72 प्रतिशत ओडिशा में 64 प्रतिशत, बिहार में 62.52 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 62.3 प्रतिशत और महराष्ट्र में 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।



0 comments:
Post a Comment