पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का शिकायती मुकदमा दायर किया।
प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार गुंजन की अदालत के समक्ष यह शिकायती मुकदमा श्री मोदी ने अपने वकील अर्जुन कुमार के माध्यम से दायर किया है। शिकायती मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 499 और 500 के तहत दायर किया गया है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 अप्रैल 2019 की तिथि निर्धारित की है।
शिकायती मुकदमे में 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा में श्री गांधी द्वारा सवालिया लहजे में दिये गये उस वक्तव्य को मानहानि वाला बताया गया है, जिसमें उन्होंने कथित रूप में कहा था कि मोदी उपनाम वाले सभी चोर क्यों हैं।



0 comments:
Post a Comment