सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
वसुंधरा । शिखर एनक्लेव वसुंधरा के बच्चों ने बुधवार अपने परिसर में क्रिसमस मनाया । इस मौके पर सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार व मिठाई भेंट की।
शिखर एंक्लेव निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि आज के कार्यक्रम में बच्चों ने डांस, नाट्य रूपांतरण, खेल कूद तथा अन्य गतिविधियों से समां बांध दिया। बाद में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की संचालिका स्वाति काम्बोज ने बताया कि परिसर में हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ने हमेशा शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए मानव को एकजुट रखा। क्रिसमस का पर्व मानव को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। प्रभु की मन से प्रार्थना करने पर हमेशा शांति प्राप्त होती है। सभी को एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को आगे बताया कि बच्चों के लिए सैंटा क्लॉज तो उनका अपना पिता होता है जो उनकों एक दिन नहीं बल्कि जिंदगी भर खुशियाँ देता है। इस दौरान वीएस तोमर, मनोज पाल, हरीश कुमार वशिष्ट, स्वाति काम्बोज, प्रशांत, राजेश पवार, सतीश राणा, संदीप कुमार गुप्ता ,आदित्य राघव तथा प्रशांत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment