सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा निवासी एक आदमी के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने हजारों रूपये निकाल लिए । इस मामले में थाना इंदिरापुरम में पीड़ित ने शिकायत की है ।
जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह प्लॉट नंबर 997 वसुंधरा सेक्टर 1 सेकंड फ्लोर पर रहते हैं। उनके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। मनोज कुमार सिंह ने थाना इंदिरापुरम में दी गई शिकायत में बताया है कि 18 जनवरी को उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए सात हजार रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिये, जबकि कार्ड उनके पास था। इससे पहले भी उनके क्रैडिट कार्ड से 3 बार में 1500,3000 और 2000रूपये की निकासी हो चुकी है। बार-बार उनके क्रैडिट कार्ड से हो रही निकासी से मनोज कुमार सिंह परेशान हैं। उनका कहना है इससे पहले भी हुई निकासी की शिकायत उन्होंने थाना इंदिरापुरम पुलिस से की थी लेकिन निकासी करने वाले की कोई जानकारी पुलिस नहीं कर पाई तथा उन्हें अपना धोखाधड़ी निकाला हुआ पैसा बैंक से वापस नहीं मिला।


0 comments:
Post a Comment