सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना लिंक रोड क्षेत्र की अलकनंदा कॉलोनी में रह रहे दिल्ली के एक विद्यालय के शिक्षक की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार संजीव कुमार शर्मा( 45 ) के दिल्ली एमसीडी के एक विद्यालय में शिक्षक थे। उनकी पत्नी सोनल, 14 साल की बेटी कृतिका और 4 साल का बेटा का वर्चस्व है। रविवार को पत्नी अपने बच्चों के साथ गांव गये हुए थे। शनिवार की रात को जब सोनल ने संजीव शर्मा को फोन नहीं किया तो फोन रिसीव नहीं किया । अनिष्ट की आशंका को देखकर सोनल जब वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब आसपास के लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां सोफे पर औंधे मुंह संजीव शर्मा पड़े थे और उनका मल मूत्र शरीर से बाहर आया हुआ था । घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिससे मौत के असली कारण का पता चल सके ।
सीओ साहिबाबाद ड़ा राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक नशे के आदी थे। मौत कैसे हुई अभी यह पता नहीं चला है । मौत का सही कारण पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment