सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एसएसपी गाजियाबाद के आदेश पर मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में अवैध शराब तथा नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार अभय खंड चैकी प्रभारी पहलाद सिंह ने कोतवाल इंदिरापुरम जेके सिंह के निर्देशन में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत साईं मंदिर के पास से एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसका नाम हारून पुत्र सुलेमान निवासी शक्ति खंड झुग्गी बस्ती है। इससे 1 किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा अखंड खंड से हनुमान मंदिर के पीछे से शिवम शुभम आर्य पुत्र जयराम आर्य निवासी ग्राम मकनपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 पेटी 8पौवे शराब बरामद की गई है, जो दूसरे प्रांतों से तस्करी कर यहां बेचने के लिए लाई गई थी। इसी क्रम में एसआई नरपत सिंह ने हरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय वेद राम निवासी 47 पहलाद गढ़ी गली नंबर 2 को गिरफ्तार कर उसके पास से 27 पौवे शराब के बरामद किए गए।



0 comments:
Post a Comment