गली नंबर 3 नेशनल पब्लिक स्कूल के पास की सर्विस लेन के जलभराव का दृश्य।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड 60 श्याम पार्क मैन में जलमल की सही निकासी नहीं होने से जलभराव हो रहा है और इससे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता नगर निगम के अधिकारी लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वार्ड 60 श्याम पार्क मैन में गली नंबर 2 और 3 में नालियों का निर्माण 3 दशकों से अधिक समय से नहीं हुआ है इससे नालियों का पानी मुख्य मार्ग पर बहता है। यही हाल सर्विसलेन का है। नेशनल पब्लिक स्कूल से पहले उत्तर दिशा में स्थित सर्विस लेन में पानी का निकास बंद है। इससे गंदा पानी पूरी सर्विस लेन में भरा हुआ है तथा वह ओवरफ्लो होकर घरों में वापस आ रहा है। इससे क्षेत्र में जल जनित बीमारी फैलने की संभावना बनी है। सर्विस लाइन में भवन निर्माण की सामग्री डाले जाने से गली में आने जाने का रास्ता ही बंद हो गया है । गाजियाबाद नगर का नगर निर्माण विभाग सोया पड़ा है तथा स्वच्छता अभियान को नगर निगम के अधिकारी पलीता लगा रहे हैं।
स्थानीय निवासी एडवोकेट एके शर्मा , सनी ठाकुर , राजेंद्र सिंह, रंजीत झा, सोहन लाल शर्मा, ममता सिंह, जीत कौर, अजय शर्मा, बासू बुंदेला, सिद्धार्थ मुखर्जी आदि ने इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों को आगाह किया है कि अगर उनकी समस्या शीघ्र हल नहीं की गई तो उन्हें नगर निगम गाजियाबाद के खिलाफ आंदोलन करने को तैयार होंगे।



0 comments:
Post a Comment