सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद में एक भाजपा नेता के खिलाफ महिला प्रोफेसर ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाया है। थानाध्यक्ष साहिबाबाद ने रिपोर्ट लिखे जाने की बात तो स्वीकार की है।
महिला का आरोप है कि वह एक कालेज में प्रोफेसर है तथा आरोपी भाजपा का नेता बीएल गौतम है। वह उसका पीछा करता है, उसके साथ छेड़छाड़ करता है,कपड़े पकड़ कर खींचता है तथा शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। वह कहता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, वह भारतीय जनता पार्टी का नेता है उसकी यूपी में और दिल्ली में सरकार है। उधर महिला का यह भी कहना है कि उसके पति विदेश में है इसका वह नाजायज फायदा उठाना चाहता है। उसने लोक लाज की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई । लेकिन जब गौतम की हरकतें बढ़ने लगीं और वह उसकी चुप्पी का गलत मतलब समझने लगा तो उसने अपने पति को पहले यह बात बताई और पति की सलाह पर उसने थाना साहिबाबाद में बीएल गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । बीएल गौतम भारतीय जनता पार्टी लाजपत नगर का मंडल अध्यक्ष रह चुका है तथा एक जातिवादी संगठन का नेता भी है।
..
इस मामले में थानाध्यक्ष साहिबाबाद अनिल कुमार शाही ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट भाजपा नेता बीएल गौतम के ऊपर दर्ज की गई है तथा वे मामले की जांच करारहे रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment