चोरी की स्कूटी और मादक पदार्थ के साथ आरोपी आमिर।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। थाना लिंक रोड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र महाराजपुर से गिरफ्तार कर उससे दिल्ली से चुराई गई एक स्कूटी बरामद की है तथा इसके पास से मादक पदार्थ गांजा भी बरामद किया गया है ।
जानकारी के अनुसार एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत चैकी प्रभारी महाराजपुर मानवेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बिसलरी कंपनी के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया । जांच करने पर उससे बरामद स्कूटी दिल्ली से चोरी गई निकली। स्कूटी के अंदर से ली गई तलाशी से 1 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।
आरोपी आरिफ हुसैन पुत्र मदारी शाह निवासी मोहल्ला फरीद कस्बा बहजोई जिला संभल को चोरी व अवैध मादक पदार्थ रखने के अभियोग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment