गरीब परिवार को खाद्य सामग्री देते संघ कार्यकर्ता।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए शट डाउन से कोई गरीब भूखा न रहे इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पीड़ित गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आया है। इस कड़ी में संघ कार्यकर्ता गरीबों के घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद महानगर को तीन भागों में बांट कर सात स्थानों पर भोजन बनाने और उसके भंडारण की व्यवस्था आरएसएस द्वारा की जा रही है। सोमवार को संघ के कार्यकर्ताओं ने 75 कुंटल खाद्य सामग्री 800 परिवारों के घरों तक पहुंचाई। जिसमें 350 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद में आईएमई कॉलेज, इंद्रप्रस्थ स्कूल करहैडा तथा इंदिरापुरम स्थित एक गुरुद्वारे में यह व्यवस्था चल रही है।
संघ के प्रचारक वतन कुमार ने बताया कि सोमवार तक गरीब लोगों को सूखी खाद्य सामग्री वितरित की थी लेकिन मंगलवार से बनी बनाई खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं। जिसमें पूरी सब्जी, पुलाव दाल -चावल आदि बदल बदल कर दिया जा रहा है। उनके स्वयंसेवक गली मोहल्लों में गरीव परिवारों की जानकारी रखते तथा यह वितरण बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है।



0 comments:
Post a Comment