सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र शालीमार गार्डन विक्रम एनक्लेव और जवाहर पार्क में साहिबाबाद से विधायक द्वारा उपलव्ध कराया गया भोजन स्थानीय पार्षद और उनके साथियों की मदद से जरूरतमंद गरीब 800 लोगों को पहुंचाया जो कोरोना वायरस के कारण देश में जारी शट डाउन के कारण प्रभावित हैं ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को साहिबाबाद क्षेत्र के विधायक सुनील शर्मा के निर्देश एवं सहयोग से जवाहर पार्क, विक्रम एन्क्लेव शालीमार गार्डन के जरूरमंद 800 परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस नेक काम को वार्ड 37 शालीमार गार्डन के पार्षद सरदार सिंह भाटी ने अपने सहयोगी के सहयोग से जवाहर पार्क गोल गप्पे वाली गली, पीपल वाली गली, शालीमार गार्डन मैन में घर घर पहुंचकर गरीब, मजदूर, मजबूर लोगो को पहले चिन्हित किया गया फिर उन्हें भोजन के पैकेट दिये गये। श्री भाटी ने बताया कि इस काम में विधायक कार्यालय प्रभारी हरी चंद्र शर्मा और उनकी टीम ने विधायक की ओर से यह व्यवस्था की। जिसमें उनका सहयोग उनके अलावा हरिचंद शर्मा, रवि भाटी , कालीचरण पहलवान , कैलाश यादव,सतीश दिलोड, मुन्ना सिंह, अशोक भाटी, मुकेश यादव,दीपक ठाकुर,शिवम चैधरी,सोमनाथ चैहान,धान सिंह आदि ने किया।
उधर राजीव कालोनी में भी विधायक सुनील शर्मा द्वारा रोजाना के तरह आज भी 200 पाकेट पुरी, सब्जी व चावल भोजन का वितरण किया गया। इस कार्य में हरिश्चन्द्र शर्मा, शिव प्रताप सिंह, बिजेन्द्र सिंह, रजन भाई, प्रिंस, भुपेन्द्र आदि ने सहयोग किया।
फोटो कैप्शन- भोजन के पैकंट देते कार्यकर्तागण।



0 comments:
Post a Comment