सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र अहिंसा खंड की एक सोसाइटी के बाहर काले रंग की कार में बैठा हुआ युवक रात 2 बजे से ही हंगामा कर रहा है। अपने आप को कोराना प्रोजिटिव बताते हुए वह कह रहा है कि वह मजलिस से आया है और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार से बात करने की जिद पर अड़ा है ।
जानकारी के अनुसार शांति गोपाल अस्पताल के पास इंदिरापुरम अहिंसा खंड में ईस्ट एग्जॉटिका स्क्वायर नाम की एक सोसाइटी है। इसके गेट के बाहर रात 2 बजे से एक काले रंग की कार खड़ी है। इस कार में बैठा युवक ऊल जलूल बातें कर रहा है तथा सोसाइटी के लोगों को भी गालियां दे रहा है। कार को भी गेट के सामने सेे नहीं हटा रहा। उसका कहना है कि वह मजलिस से आया है और कोराना पोजिटिव है। वह प्रधानमंत्री भारत सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कराने की बात पर अड़ा हुआ है। उसका कहना है कि उन्हीं के कहने पर यहां से हटेगा ।
सूचना पर पुलिस वहां दो बार आयी और उसे वहां से कार हटाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। वह नोटों की गड्डियां दिखाकर कहता है उसके पास पैसों की कमी नहीं है उसके बाप की नोएडा में लेदर की फैक्ट्री है करोड़ों का वह मालिक है। उसकी बात योगी या मोदी से कराई जाए।
मामले की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर आए और अपने बड़े अधिकारियों को मामले की जानकारी देने की बात कहकर चले गए। कोराना पाॅजिटिव का नाम आते ही कोई पुलिस कर्मी उसके पास नहीं जाना चाह रहा। समाचार लिखे जाने तक युवक अभी गेट के बाहर कार में बैठा हुआ था।
फोटो कैप्शन- सोसाइटी के बाहर खड़ी कार में बैठा हुआ सनकी युवक।



0 comments:
Post a Comment