रक्तदान करते स्वयं सेवक।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
इंदिरापुरम । बृहस्पतिबार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा विभाग गाजियाबाद के तत्वावधान में सेवा भारती की ओर से नीति खण्ड-2, इंदिरापुरम स्थित अवंतिका हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एमजीएम जिला अस्पताल गाजियाबाद के चिकित्सा दल रक्तदान संपन्न कराया । रक्तदान से पहले चिकित्सा दल ने रक्तदान करने वाले लोगों की चिकित्सीय जांच की।
इस अवसर पर अवंतिका हॉस्पिटल के निदेशक डॉ युवराज ने चिकित्सा दल का सहयोग किया। रक्तदान करने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के गाजियाबाद विभाग प्रचार प्रचार प्रमुख, प्रवीर, विभाग कार्यवाह, राम वरुण, हरनंदी महानगर कार्यवाह हरीश, महानगर शारीरिक प्रमुख, रोहित, महानगर व्यवस्था प्रमुख, अविनाश चन्द्र,महानगर घोष प्रमुख, विनय,के अलावा बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख प्रवीर ने कहा कि हमारे शरीर से निकलने वाला एक यूनिट ब्लड किसी की जान बचा सकता है। लोगों में भ्रम रहता है कि खून देने से कमजोरी आती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। जितना रक्त निकलता है उतना चैबीस घटे में ही पूरा हो जाता है। चिकित्सक बताते हैं कि रक्तदान करने से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। अगर आपका शरीर सक्षम हैं तो रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं। रक्तदान को महादान भी कहा गया है।



0 comments:
Post a Comment