सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद । लोनी के प्रेम नगर कालोनी में रहने वाले चार लोग पिछले दिनों जमात में इलाहाबाद गए हुए थे। जहा से यह मंगलवार को लोटे है। इसकी जानकारी मिलते ही लोनी पुलिस ने तुरंत ही इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी।
जानकारी मिलते ही देर रात लगभग 10 बजे गाजियाबाद से डाक्टर की टीम लोनी पहुंची, लोनी कोतवाली पुलिस ने जमात से आये लोगों के परिजनो से संपर्क कर चारो को बुलाकर उन्हें आइसोलेशन के लिए गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भेज दिया। जहां पर उनकी जाँच की जाएगी।



0 comments:
Post a Comment