सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शालीमार गार्डन पुलिस चैकी क्षेत्र की कई दुकानों में चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। लोग हैरान हैं कि शट डाउन के चलते जहां आदमी का घर से निकलना दूभर है वहां चोर कैसे आजाद घूम रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शहीदनगर निवासी शकील का वजीराबाद रोड विक्रम विक्रम में वेल्डिंग तथा डेंटिंग पेंटिंग का कारोबार है । रविवार की रात में शकील की दुकान का ताले तोड़कर चोर एक इन्वर्टर 2 बैटरी,एक मोटर तथा रिपेयरिंग के टूल्स आदि चोरी करके ले गए। जिसकी कीमत करीब एक लाख से ऊपर बताई है।
इसके अलावा बच्चा कॉलोनी निवासी आसाराम यादव के मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी कि उसके दुकान के ताले टूटे पड़े हैं । आसाराम की दुकान छाबड़ा कॉलोनी में माया कम्युनिकेशन के नाम से है । आशा राम यादव ने वहां जाकर देखा तो चोर उनकी दुकान से कंप्यूटर, प्रिंटर तथा रिपेयरिंग के मोबाइल फोन के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बैठती है।
एक अन्य घटना में पप्पू कॉलोनी गली नंबर 4 निवासी सूरज जो पानी की बोतलों की घर घर सप्लाई करता है। उसके काम आने वाली ठेली को चोर ले गए। लोग इस बात से हैरान हैं कि जहां शटडाउन के कारण पुलिस घरों से लोगों को निकलने नहीं दे रही वही रात को चोरों को पूरी आजादी कैसे मिल रही है? छोटे-मोटे दुकानदारों और मजदूरों के सामने समस्या यह है एक तो उनके कारोबार बंद हो गए और दूसरे उनके पास जो जमा पूंजी और काम करने के औजार थे उसे चोर चोरी करके ले जा रहे हैं तो वे भविष्य में बाल बच्चों और परिवार को कैसे चलायेंगे?



0 comments:
Post a Comment