मोबियस फाउंडेशन द्वारा खाने के पैकेट बांटने का एक दृश्य।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । मोबियस फाउंडेशन ने हिडनपार क्षेत्र साहिबाबाद के जरूरतमंदों लोगों की भूख मिटाने के लिये खाने के 4हजार बंद पैकेट बांटे। यह संस्था खाने के पैकेट के अलावा नोएडा व इसके आसपास के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा हेतु पीपीई किट मुहैया करवाएगी।
संस्था की प्रतिनिधि पूनम परिहार द्वारा दी गयी जानाकरी के अनुसार बुधवार को फाउंडेशन के द्वारा प्रल्हादगढ़ी, वसुंधरा, साहिबाबाद, खोड़ा, नीति खंड, अभय खंड व गाजियाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंदों में एनजीओ ‘डिविनिटी बाय गौरव मित्तल’ के वोलेंटियर्स की मदद से 4250 पैकेट बंद खाना बांटा गया। उनका कहना था कि उनकी संस्था कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्सकों की सुरक्षा के मद्देनजर नोएडा के गौतमबुद्धनगर, नगला और चैना पोस्ट उदयरामपुर के अस्पतालों में पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स) किट मुहैया करवाएगी।
इस पहल को लेकर मोबियस फाउंडेशन के चेयरमैन प्रदीप बर्मन ने कहा कि “इस समय लोगों की जिंदगी बचाना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी आर्थिक झटके से सबसे अधिक प्रभावित हाशिये पर रहने वाले लोग ही होते हैं। उनकी कोशिश है कि गाजियाबाद, नोएडा और इसके आस-पास रहने वाले निर्माण श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर सकें। साथ ही कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार में जुटे मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा भी जरूरी है।



0 comments:
Post a Comment