सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीला मोड़ क्षेत्र फरुखनगर में नशीला पदार्थ बेचते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे ढाई सौ ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम तथा विक्री का कैश बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीओ साहिबाबाद डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से देश भर में चल रहे लाॅकडाउन के कारण थानाध्यक्ष टीला मोड़ रणसिंह पुलिस दल के साथ गश्त पर थे, तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेच रहा है। इस सूचना पर फरुखनगर नगर चैकी इंचार्ज अतुल चैहान और कांस्टेबल सर्वेश कुमार ने मेन बाजार फरुखनगर से सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने ढाई सौ ग्राम नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम और उसकी बिक्री के 12 सो रुपए बरामद किए हैं । आरोपी का नाम भूरा उर्फ कछुआ पुत्र नूर मोहम्मद निवासी रोशन गढ़ पिलाना भट्टा थाना चांदीनगर बागपत है। फिलहाल भूरा ईदगाह कॉलोनी फर्रुखनगर में रह रहा था। पुलिस ने नशीला पदार्थ और बरामद कैश को.जप्त कर भूरा को मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 8/22 के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment