सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
वसंुधरा । वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षा विभाग ने कोरोनाकाल में शिक्षा के स्वरूप को लेकर ‘एजुकेशन-4.0’ नामक स्टूडेन्ट्स वेबिनार का आयोजन किया। सभी आमंत्रित वक्ताओं ने कोरोनाकाल में कैसे शिक्षा के उपयोगी स्वरूप को बच्चों के साथ आॅनलाइन साझा किया जाए, इसकी निरंतरता कैसे बनाये रखी जाए, विषय पर अपने-अपने विचार प्रकट किये।
शिक्षा विभाग के दर्जनभर विद्यार्थियों ने भी एजुकेशन-4.0 विषय पर अनेक पर्चे पढ़े। आमंत्रित अतिथि वक्ताओं में सेंट थाॅमस काॅलेज ग्रेटर नोएडा के एकेडमिक डीन मुनेन्द्र कुमार त्यागी व आल इंडिया रेडियो व दूरदर्शन की कार्यक्रम समन्वयक सरिता सक्सेना ने कोरोनाकाल के दौरान शिक्षा की निरंतरता को बनाये रखने के लिए शिक्षा के विभिन्न स्वरूपों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं द्वारा अपनाये गये शिक्षा के मंथन, विचार, सुझाव एवं नियमों का उल्लेख किया। उन्होंने सहज होकर सकारात्मक विचारधारा के माध्यम से शिक्षा की निरंतरता को बनाये रखने के उपयोगी सुझाव दिये। इससे पूर्व शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डाॅ. गीता रानी ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत करते हुए उनका परिचय सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों से कराया।
वेबिनार में शिक्षा विभाग की छात्रा यशी अग्रवाल, पूर्वी जौहरी, नीति वाष्र्णेय, मंताशा जुबैर, ज्योति गुप्ता, स्वाति पाल, प्रज्ञा अग्रवाल, स्तुति श्रीवास्तव, अंजलि वर्मा, राशि त्यागी, स्वाति उपाध्याय आदि ने भी कोरोनाकाल में शिक्षा की निरंतरता को बनाये रखने के लिए अपने-अपने पर्चे पढ़े। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि मेवाड़ कोरोनाकाल के पूर्व से ही शिक्षा की निरंतरता को बनाये रखने के लिए प्रयासरत रहा है। अनेक शोधपरक तरीकों से संस्थान ने विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यह प्रयास हर हाल में जारी है और रहेगा। वेबिनार के संयोजन में रचना जालान, प्रतिष्ठा सक्सेना, बरखा रानी आदि ने सहयोग किया।



0 comments:
Post a Comment