सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । एसएसपी गाजियाबाद में कोविड-19 के खतरों को देखते हुए लॉक डाउन के दौरान सड़क मार्ग के अलावा रेल मार्ग पर भी कड़ी चैकसी बरतने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए हैं। . जानकारी के अनुसार एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी ने प्रवासी मजदूरों के रेल मार्ग से जाने की खबर पर और इस दौरान संभावित रेल दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिसकर्मियों को रेलमार्ग पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं। एसएससी ने इस मामले में जीआरपी गाजियाबाद और रेलवे सुरक्षा बल के अलावा स्थानीय पुलिस को भी रेल मार्गों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है ,जिससे किसी संभावित रेल दुर्घटनाओं को टाला जा सके ।
यहां गौरतलब है कि बुधवार से भारतीय रेल का आवागमन शुरू हो गया है और इससे यह आशंका बनी है कि रेल मार्ग का पैदल प्रयोग करने से कोई बड़ा रेल हादसा हो सकता है और प्रवासी मजदूरों की जान जा सकती है।



0 comments:
Post a Comment