सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । श्यामपार्क साहिबाबाद में आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने एक गरीब कन्या का विवाह लॉक डाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संपन्न कराया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को श्याम पार्क मेन गली4 में लॉक डाउन के दौरान एक सादे समारोह में एक गरीब कन्या का विवाह संघ के कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हो गया । दरअसल श्याम पार्क निवासी भीम ठाकुर ने अपनी पुत्री अनुराधा का विवाह लॉकडाउनसे पहले तय कर दिया था। लेकिन लाॅक डाउन लग जाने के कारण विवाह रद्द करने की स्थिति बन गई थी। लड़की के पिता ने अपनी कॉलोनी निवासी आरएसएस कार्यकर्ता सतीश सिंह से संपर्क किया। उन्होंने विवाह संपन्न कराने के लिए अपने साथी एवं सह विभाग प्रचारक वतन जी से वार्ता कर थाना साहिबाबाद के कोतवाल अनिल शाही से संपर्क किया। अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए कोतवाल ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने तथा कम से कम लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरे कराने की सहमति दे दी और शादी संपन्न हो गई। बारात बहादुरगढ़ हरियाणा से आई थी जिसमें दूल्हा सहित पांच लोग थे। वधू पक्ष से भी चार पांच लोग रहे तथा सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया।



0 comments:
Post a Comment