शांतिदूत न्यूज नेटवक
नयी दिल्ली । नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने गुजराती अखबार फेस ऑफ नेशन के संपादक और मालिक धवल पटेल की आईपीसी सेक्शन 124 ए (राजद्रोह) और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट सेक्शन 54 (गलत चेतावनी के लिए सजा) के तहत गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उनकी तुरंत रिहाई की मांग की है।
एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी और महासचिव प्रसन्ना मोहंती, दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल और महासचिव के पी मलिक ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा है कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री के बारे में समाचार छापने पर पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध करते हैं। गुजराती अखबार फेस ऑफ नेशन और पोर्टल के संपादक तथा मालिक धवल पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बारे में एक खबर छापने पर आईपीसी सेक्शन 124 ए (राजद्रोह) और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट सेक्शन 54 (गलत चेतावनी के लिए सजा) के तहत गिरफ्तार किया गया है।



0 comments:
Post a Comment