शांतिदूत न्यूज नेटवक
चंडीगढ़ । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रवासी श्रमिकों की अपने गृह राज्यों में वापसी के रेल किराया खर्च में अपना योगदान देते हुये राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आज यहां 40 लाख रूपये का चैक सौंपा।
पार्टी की यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से 40 लाख रूपये का एक चैक मुख्यमंत्री को भिजवाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, सुश्री सैलजा के राजनीतिक सलाहकार राम किशन गुर्जर और प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने यह चैक मुख्यमंत्री को सौंपा।



0 comments:
Post a Comment