सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । यशोदा सुपर स्पेसलिटी अस्पताल कौशाम्बी में कोरोना वायरस की जांच शुरू होने से साहिबाबाद एवं गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस टेस्टिंग में शुरू होने से मिलेगा लाभ।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जनपद में किसी निजी अस्पताल अथवा लैब को कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए इजाजत नहीं दी गयी थी लेकिन साहिबाबाद कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए लैब को मंजूरी मिल जाने से गाजियाबाद और साहिबाबाद क्षेत्र के निवासियों को फायदा पहुंचेगा। यह जानकारी अस्पताल के प्रबंध निदेशक पीएन अरोड़ा ने पत्रकारों को दी । जांच की शुरूआत बृहस्पतिवार से प्रारंभ की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए सैंपल लेना शुरू किया गया है। साथ ही घर से भी या कंपनियों, फैक्ट्री साइट से सैंपल लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के डायरेक्टर क्लीनिकल सर्विसेज डॉ राहुल शुक्ला ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी की एनएबीएल से मान्यता प्राप्त टेस्टिंग लैब में कोरोना जांच शुरू की गई है। इसके लिए आरटी पीसीआर कोविड 19 को आईसीएमआर से मान्यता मिलने के बाद जांच शुरु की गई है।
अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर सुनील डागर ने बताया कि यह जांच रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सरकार द्वारा तय रेट साढ़े चार हजार रुपए में कराई जा सकती है। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखकर हॉस्पिटल के ट्रेंड स्टाफ द्वारा सैम्पल लिए जा रहे हैं। डा. सुनील डागर ने बताया कि सैंपल लेते समय पीपीई किट पहनकर ही प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा क्लोज क्यूबिकल बॉक्स मे मरीजों का सुरक्षित तरीके से नमूना लिया जा रहा है। इस संबंध में गाजियाबाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित रूप में सूचित कर दिया गया है एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा इस टेस्ट को करने के लिए स्वीकृति भी ले ली गई है । कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए अस्पताल द्वारा एक हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7835008732 भी जारी किया गया है इस नंबर पर सैंपल एकत्र कराने के लिए अनुरोध किया जा सकता है व अन्य जानकारी ली जा सकती है।



0 comments:
Post a Comment