सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । एक कांग्रेसी नेता द्वारा सोशल मीडिया के ऊपर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संघ के लोगों के खिलाफ की गई अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी के मामले में थाना कौशांबी साहिबाबाद में शिकायत दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के तौर पर कार्यरत अलख आलोक श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष कौशांबी को प्रेषित पत्र में कांग्रेसी नेता एवं हरियाणा कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पूनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप के मुताबिक कांग्रेसी नेता पंकज पूनिया ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रवासी मजदूरों को बस द्वारा उनके घर तक पहुंचाने के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और संघ के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है। इस मामले में थानाध्यक्ष कौशांबी ने लिखित शिकायत को रिसीव कर जांच शुरू कराने की बात कही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस टिप्पणी के प्रकाश में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी एवं संघ के कार्यकर्ताओं में कांग्रेश नेता के खिलाफ काफी रोष है।



0 comments:
Post a Comment