सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । साहिबाबाद व्यापार मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष को एक मांग पत्र देकर पिछले 2 माह से बंद पड़े बाजार को खोलने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार साहिबाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा से मिलकर 2 माह से बंद पड़े बाजार को जल्दी खुलवाने की मांग की और एक मांग पत्र उन्हें सोंपा। .
गौरतलब है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में 22 मार्च से लागू किए गए शटडाउन के कारण गाजियाबाद जनपद के बाजार बंद पड़े हैं। केवल अत्यावश्यक सामान परचून, मेडिकल स्टोर और सब्जी की दुकानों को छोड़कर कोई भी कारोबार नहीं हो रहा है। श्री भाटी ने संजीव शर्मा को बताया कि बाजार के बंद होने से जहां देश को आर्थिक क्षति हो रही है वहीं मजदूरों और दुकानदारों की कमर भी टूट गई है। अन्य लोगों को भारी परेशानी हो रही है । ग्रीष्म काल के मौसम में घरों के खराब हुए पंखे ,फ्रिज और एसी काम नहीं कर रहे। बाजार में मकैनिक हैं तो मरम्मत का सामान उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा जीवन उपयोगी सामान जैसे चश्मा ,कपड़े,जूते आदि अनेक जरूरी कार्य नहीं हो रहे। जिससे आम आदमी का जन जीवन प्रभावित है। गाजियाबाद और साहिबाबाद के बाजारों को शीघ्र खुलवाया जाय। दुकानदार सोशल डिस्टेंस और अन्य सुरक्षा संसाधनों का प्रयोग कर जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी तथा बिजली की दरों में छूट की भी मांग की है।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे व्यापारियों की माँग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी महोदय से वार्ता करेंगे तथा जल्द से जल्द खुदरा प्रतिष्ठान को खुलवाने का प्रयास करेंगे । व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों मैं दीपक गर्ग अनिल जुल्का आशीष सम्राट रॉबिन भडाना आदि थे।
फोटो कैप्शन- भाजपा नेता को ज्ञापन सोंपते व्यापारी नेता।



0 comments:
Post a Comment