सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । हिंडनपार क्षेत्र साहिबाबाद दिल्ली राज्य का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उसकी सजा भोग रहा है। ब्रहस्पतिवार को हिंडन पार क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमित के दो मामले देखने को मिले।
एक नवीन पार्क एक्सटेंशन में और दूसरा विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन में । श्याम पार्क एक्सटेंशन की महिला दिल्ली में डायलिसिस कराने जाया करती थी और विक्रम एनक्लेव की महिला दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी करती है। इसके पहले भी कड़कड़ मॉडल में एक महिला तथा दिलशाद गार्डन दिल्ली में अपना मकान बना रहे रामप्रस्थ निवासी एक व्यक्ति को कोरोना वायरस जानकारी हुई थी। इससे यह लगता है कि चारों ही व्यक्ति दिल्ली से कोरोना वायरस को लेकर यहां आए । इससे हिंडन पार क्षेत्र के निवासियों के अलावा जिला प्रशासन की संक्रमण की खबर सुनते ही नींद उड़ गई है ।
फिल हाल जिला प्रशासन ने नवीन पार्क श्याम पार्क एक्सटेंशन और विक्रम एंकलेव कॉलोनियों को संक्रमण रहित करने के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कर रहा है और कोशिश की जा रही है कि यहां कोरोना संक्रमण के मामले रुक जांए।



0 comments:
Post a Comment