चोरों द्वारा खिड़की के नीचे तोड़ कर की गई चोरी।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीला मोड़ क्षेत्र के कस्बा फरुखनगर में चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर वहां से किचन का सूखा सामान राशन आदि चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार बारिश फरुखनगर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है तथा वह मूल रूप से लोनी का रहने वाला है। बीती रात बारिश अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था । तभी चोरों ने घर की दीवार तोड़कर उसके घर और रसोई से खाने-पीने का सारा सूखा सामान चोरी कर लिया।
कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लाॅकडाउन के कारण पहले ही बारिश के सामने खाने पीने के सामान का संकट था । अब जो थोड़ा बहुत सामान उसको खाने पीने के लिए घर में लाकर रखा था उसे भी चोर ले गए। अब उसके सामने भूखा मरने की स्थिति आ गई है। लगता है चोर खाने पीने के सामान नहीं मिलने के कारण बारिश से ज्यादा परेशान रहे होंगे।



0 comments:
Post a Comment