लूट से पीड़ित महिला।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमार गार्डन कॉलोनी में घर से सामान लेने निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाश उसका पर्स लूट कर ले गए। पर्स में ढाई हजार रुपये, मोबाइल फोन और घर की चाबियां थीं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में स्टेनो का काम करने वाले महेंद्र सिंह का परिवार 76 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 में रहता है। उनकी पत्नी वंदना सिंह दोपहर सवा बजे के करीब अपने घर से दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। शिव चैक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से पर्स लूट लिया। पर्स में ढाई हजार रुपये, मोबाइल फोन और घर की चाबियां थी। लुटी-पिटी महिला ने घटना की सूचना पुलिस चैकी शालीमार गार्डन में दी जो घटना स्थल से 50 कदम की दूरी पर है । पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने की बजाय मौके पर आकर छानबीन का नाटक किया और चलती बनी। कहा कि पहले वे इसकी जांच करेंगे तब रिपोर्ट दर्ज होगी । परेशान महिला थक हार कर अपने घर चली गई और वहां घर के ताले तुड़वाये फिर घर में प्रवेश किया।



0 comments:
Post a Comment