पार्षद द्वारा सैनिटाइज कराने का दृश्य।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । पप्पू कॉलोनी शालीमार गार्डन निवासी मेडिकल स्टोर संचालक की मौत दिल्ली के एक अस्पताल में हो गई। वे काफी दिनों से बीमार थे लोगों को आशंका है कि उनकी कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 10 पप्पू कॉलोनी में नानू मेडिकल स्टोर के नाम से दवाई घर चलाने वाले नानू भाई कई दिनों से बीमार थे। जिनकी शनिवार की सुबह उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई है। लोगों को आशंका है कि नानू भाई कोरोना वायरस के वजह से संक्रमित हो गए थे। इसी संक्रमण की वजह से उनकी मौत हुई है। इसीलिए उनके घर के अलावा पूरी कॉलोनी संक्रमण मुक्त कराने की के लिए सैनिटाइज कराने की जरूरत है। इसके अलावा आसपास के लोगों की थर्मल स्कैनिंग से जांच कराई जाए, जिससे लोगों के अंदर संक्रमण होने का भय जाता रहे।
वार्ड संख्या 10 के पार्षद यशपाल पहलवान ने स्वयं इस खबर के पाते ही नानू भाई के घर के आस-पास स्वयं सैनिटाइज का काम किया है।उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा कर जो भी आवश्यक होगा लोगों के भले के लिए आवश्यक कदम उठायेंगे।



0 comments:
Post a Comment