पकड़े गए चोर से पूछताछ करता पुलिसकर्मी।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमार गार्डन कॉलोनी में बीती रात एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे दो चोर घरवालों के जागने के कारण खुद शिकार हो गए। परिवार वालों ने एक चोर को मौके पर पकड़ लिया है लेकिन दूसरा चोर भागने में कामयाब रहा।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद रईस छाबड़ा कॉलोनी शालीमार गार्डन के मकान संख्या बी 29 में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। शनिवार की भोर में दो चोर स्कूटी से आए और उनके घर में चोरी के इरादे से घुस गए। लेकिन घरवालों की नींद खुल गई। इससे परिवार के लोगों ने एक चोर को मौके पर दबोच लिया, लेकिन दूसरा चोर भागने में कामयाब रहा । चोर एक स्कूटी पर सवार होकर यहां आए थे। उनकी स्कूटी की डिग्गी से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची थाना साहिबाबाद पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है तथा चोरों से बरामद स्कूटी और मोबाइल फोन जप्त कर ली है। चोर ने अपना नाम आमिर बताया है तथा उसके दूसरे साथी की पहचान के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। लोगों की हैरानी यह है कि लॉक डाउन में चोर पुलिस से बिल्कुल भी भयभीत नहीं है और वह बिना किसी रोक-टोक से आवाजाही कर रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment