सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । अपर नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह की देखरेख में नागरिक सुरक्षा कोर हिंडन के एक दल ने प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण कराया। यह प्रवासी मजदूर दिल्ली हरियाणा पंजाब आदि अलग-अलग राज्यों से यहां पहुंचे हैं जिन्हें जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास नगर निगम के स्कूल में ठहराया गया है।
जानकारी के अनुसार अपर नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह की देखरेख में शनिवार को सिविल डिफेंस हिंडन के डिविजनल वार्डन एके ठाकुर, एके जैन के नेतृत्व में ट्रांस हिंडन क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में भोजन वितरण कराया गया। इस कड़ी में खजूर पार्क जनकपुरी तथा साहिबाबाद स्टेशन के पास नगर निगम के कन्या विद्यालय में रूके प्रवासियों को भोजन वितरण किया गया। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके अलावा मलिन बस्तियों ,झुग्गी कालोनी एवं जरूरतमंद राहगीरों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया।
इसके साथ ही जो प्रवासी मजदूर बिना चप्पल जूतों के यात्रा करते पाए गए उन्हें स्लीपर प्रदान किए गए । यह सेवा कार्य आराधना ,यूपी बॉर्डर ट्रांसपोर्ट नगर निटको वाली गली, श्याम एनक्लेव, खजूर पार्क, ईएसआई अस्पताल राजेंद्र नगर, बीकानेर कट ,मोहन नगर, साहिबाबाद स्टेशन, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया तथा अन्य स्थानों पर जाकर की गई।
इस कार्य में डिवीजनल वार्डन एके ठाकुर, एके जैन, आइसीओ राकेश ठाकुर, विनोद शर्मा, पोस्ट वार्डन हरि किशोर, एम पी रेड्डी, मंजूला शर्मा, एस के पाण्डेय, दिनेश पासी, डिप्टी पोस्ट वार्डन नितीश कुमार, गौरव कुमार,सैक्टर वार्डन प्रेम कुमार, अमित कुमार, अभिषेक जैन, आलोक शर्मा, प्रदीप कुमार,जितेंद्र मिश्रा, राकेश ठाकुर, अरूण कुमार, रविन्द्र, संतोष, रूपेन्दर, राम कुमार रेड्डी व अन्य वार्डन पदाधिकारी शामिल रहे।



0 comments:
Post a Comment