सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद। कश्मीर के हंदवाडा में आतंकियों के हमले में भारतीय सेना के शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए हिन्दू युवा वाहिनी महानगर की पूर्व टीम के कार्यकर्ताओं के तरफ से आज पूजा - पाठ व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
यह आयोजन तेली वाली गली चैपला मंदिर गाजियाबाद के पुराने शहर स्थित वाल्मिकी मंदिर पर किया गया। इस मौके पर शहीदों की आत्मा के लिए पूजा - पाठ के साथ ही हवन - यज्ञ भी किया गया तथा दो मिनट का मौन घारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए यह आयोजन किया।
इस मौके पर वाहिनी के पूर्व महामंत्री संजीव वाल्मिकी ने कहा कि ऐसी महामारी के समय भी जब पुरी दुनिया इससे पीड़ित है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब जल्द ही मोदी जी को कोरोना के साथ - साथ इस पाकिस्तान का भी इलाज करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर पाकिसतान का जल्द इलाज नहीं किया गया तो रोज हमारे जवानों को इसी तरह धोखे से जान गवांना पड़ेगा।
हवन में मुख्य रूप से महंत विजय गिरी जी, वाहिनी के अन्य कार्यकर्ता मोनू, जोगी, बंटी बाल्मिकी, सतीश जाअव, कन्हैया गुप्ता आदि लोग मौजुद रहे।



0 comments:
Post a Comment