सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । लाॅकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन मंगलवार से गाजियाबाद में ओला ने कैब सेवा बहाल कर दी है।
जानकारी के अनुसार ऑरेंज और ग्रीन जोन्स में पाबंदियों में दी गई ढील के बाद, ओला ने देश के 100 से अधिक शहरों में कैव सेवा का परिचालन फिर शुरू किया है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कई शहरों में शुरू की गई यह पहल ड्राइवर-पार्टनर्स और ग्राहकों के लिये विस्तारित सुरक्षा प्रोटोकॉल्स के माध्यम से व्यक्तिगत स्वास्थ्य और कल्याण को कंपनी प्राथमिकता देगी। यह सेवा गाजियाबाद के ऑरेंज जोन में रखे जाने के बाद शुरु की गई है।



0 comments:
Post a Comment