श्रम कानूनों के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । श्रमिकों की ट्रेड यूनियन सीटू ने 11 अन्य श्रमिक महासंघों के साथ मिलकर केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलाव बदलाव के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के फलस्वरूप शुक्रवार को विभिन्न कारखाना क्षेत्रों में प्रदर्शन किया।
माकपा के जिला सचिव एवं सीटू यूनियन के नेता बीके सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार साइट 4 साहिबाबाद, जीटी रोड साहिबाबाद, मेरठ रोड गाजियाबाद ,बुलंदशहर रोड, मोदीनगर, लोनी, डासना और हापुड़ आदि क्षेत्रों में सीटू यूनियन ने 11 अन्य ट्रेड यूनियन महासंघों के राष्ट्र व्यापी विरोध में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा बदले गये श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की। ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने पूजी पतियों के दबाव में आकर 3 वर्ष के लिए श्रम कानूनों में बदलाव किया है जो श्रमिक विरोधी है। अतः यह श्रम कानून वापस लेना चाहिए।



0 comments:
Post a Comment