सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बाजारों के खुलने की क्रमवार सूची जारी की है। बाजारों को रविवार को बंद रखा जाएगा तथा उस दिन सैनिटाइजेशन का काम होगा। बाजार एक दिन छोड़कर दूसरे दिन खुलेंगे तथा विभिन्न बाजारों की खोलने की दिन अलग अलग होंगे ।
जानकारी के अनुसार हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद के इंदिरापुरम के बाजार मंगलवार बुधवार , शनिवार को ,वसुंधरा के बाजार सोमवार, बुधवार शुक्रवार को ,वैशाली के मंगल ब्रहस्पतिवार और शनिवार को कौशांबी के सोमवार ,बुधवार और शुक्रवार को, मोहननगर के बाजार मंगलवार, बुधवार और शनिवार को ,राजेंद्र नगर एवं श्याम पार्क के बाजार सोमवार बुधवार शुक्रवार को, साहिबाबाद का बाजार मंगलवार बुधवार और शनिवार को ,ब्रिज विहार, सूर्य नगर ,रामप्रस्थ व झंडापुर के बाजार सोमवार बुधवार शुक्रवार को ,शालीमार एक्सटेंशन का बाजार मंगलवार बुधवार और शनिवार को खुलेंगे ।
बाजार खुलने पर दुकानदार को सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजिंग का इस्तेमाल करना होगा। पैंठ बाजारों को भी शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गयी है। इसके साथ ही बारात घरों को भी खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन उसमें शादी आयोजन करने की परमिशन अपर जिला अधिकारी नगर से लेनी होगी तथा शादी में सामिल लोगों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी।



0 comments:
Post a Comment