सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । वसुंधरा स्थित अनादिह चैरिटेबल ट्रस्ट ने महिलाओं से जुड़ी मासिक धर्म की समस्याओं के निदान के लिए लॉकडाउन में विश्व मासिक धर्म दिवस पर एक वीडियो गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर 101 महिलाओं ने मासिक धर्म स्वच्छता की शपथ ली।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के चलते लंबे समय से चले आ रहे लाॅकडाउन में वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के उपलक्ष में अनादिह संस्था ने 101 महिलाओं के साथ ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया। इस आयोजन की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार गर्ग के वीडियो संदेश लांचिंग द्वारा किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य संबल और आत्मनिर्भर भारत पर बल दिया। डॉक्टर शालीनता रहेजा ने मासिक धर्म की स्वच्छता के विषय में अनेक महत्वपूर्ण जानकारी महिलाओं को दी। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने अपने प्रथम मासिक धर्म के अनुभवों को साझा किया और अनेक कविताएं भी पढ़ी। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सैकड़ों महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता और संक्रमण के बचाव के लिए जानकारी दी गई ।
गौरतलब है कि अनादिह संस्था पिछले कई वर्षों से मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव हेतु महिलाओं को जागृत कर रही है ।



0 comments:
Post a Comment